Jan Aadhaar E-KYC 2026: जन आधार में परिवार की ई-केवाईसी अधूरी है? तो ऐसे करें मोबाइल से सत्यापन, देखें स्टेटस और दस्तावेज

By: Shubham

On: October 12, 2026

Follow Us:

राजस्थान में जन आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और आर्थिक सहायता जैसी सेवाओं में होता है। लेकिन कई परिवारों के जन आधार में किसी सदस्य की e-KYC अधूरी है तो इससे पहचान सत्यापन और रिकॉर्ड में बदलाव कराने में परेशानी हो सकती है।

अच्छी बात यह है कि इसके लिए हर बार ई-मित्र केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू है, तो राजस्थान SSO पोर्टल से घर बैठे सत्यापन किया जा सकता है। आइए समझते हैं कि किन सदस्यों की KYC जरूरी है, छोटे बच्चों के लिए क्या नियम हैं और स्टेटस कैसे देखें।

Jan Aadhaar E-KYC 2026 Overview

सेवाJan Aadhaar e-KYC
राज्यराजस्थान
विभागराजस्थान जन आधार प्राधिकरण
जरूरी उम्रमुखिया और 5 वर्ष से अधिक सदस्य
ऑनलाइन सुविधाRajasthan SSO
ऑफलाइन सुविधाई-मित्र केंद्र
स्वयं SSO से अपडेटनिःशुल्क
हेल्पलाइन181

Jan Aadhaar e-KYC 2026 में क्या जरूरी है?

राजस्थान जन आधार प्राधिकरण के अनुसार, परिवार के मुखिया और पांच वर्ष से अधिक उम्र के सभी सदस्यों की आधार e-KYC ज़रूरी है। इस प्रक्रिया में आधार रिकॉर्ड से नाम, जन्मतिथि, लिंग और फोटो का सत्यापन होता है।

अगर परिवार के किसी जरूरी सदस्य की KYC बाकी है, तो जन आधार में सदस्य जोड़ने, परिवार विभाजन या दूसरे बदलावों से संबंधित काम रुक सकता है तो इसलिए पहले पूरे परिवार का सत्यापन स्टेटस जांचना चाहिए।

पांच साल से छोटे बच्चों की e-KYC कैसे होगी?

छोटे बच्चों के लिए सरकार ने अलग व्यवस्था बनाई है। अगर बच्चे का जन्म राजस्थान में हुआ हैv तो राजस्थान से जारी जन्म प्रमाण-पत्र के जरिए सत्यापन कराया जा सकता है।

लेकिन बच्चे का जन्म राजस्थान से बाहर हुआ है, तो आधार के माध्यम से e-KYC करनी होगी। इसलिए जन्मस्थान और उपलब्ध दस्तावेज के अनुसार सही विकल्प चुनना जरूरी है।

Jan Aadhaar e-KYC के लिए कौन-कौन दस्तावेज ज़रूरी है?

ऑनलाइन सत्यापन के लिए जन आधार परिवार संख्या, संबंधित सदस्य का आधार नंबर, SSO ID और आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर तैयार रखें। OTP उसी पंजीकृत नंबर पर आएगा।

ई-मित्र केंद्र जाने पर जन आधार और आधार का विवरण साथ रखें। छोटे बच्चों के मामले में जन्म प्रमाणपत्र की जरूरत हो सकती है। अगर नाम या जन्मतिथि गलत है, तो पहले संबंधित आधार रिकॉर्ड भी जांचें।

Jan Aadhaar e-KYC Online मोबाइल से कैसे करें?

राजस्थान सरकार ने नागरिकों को अपनी SSO ID से Family e-KYC करने की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल ब्राउज़र से भी पोर्टल इस्तेमाल किया जा सकता है, हालांकि OTP प्राप्त करने के लिए संबंधित नंबर चालू होना चाहिए।

  • sso.rajasthan.gov.in खोलें
  • अपनी SSO ID और पासवर्ड से लॉगिन करें
  • Jan Aadhaar ऐप खोलें
  • Enrollment में Family e-KYC चुनें
  • जन आधार ID या Enrollment ID दर्ज करके खोजें
  • परिवार के सदस्यों की सूची में संबंधित सदस्य चुनें
  • E-KYC Aadhaar विकल्प से सहमति दें
  • OTP भेजें पर क्लिक करके प्राप्त OTP दर्ज करें
  • OTP सत्यापित करने के बाद सदस्य का स्टेटस जांचें
  • बाकी सदस्यों की KYC पूरी करके Proceed करें।

मोबाइल पर OTP नहीं आ रहा तो क्या करें?

कई बार आधार में पुराना मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण OTP नहीं आता है ऐसी स्थिति में बार-बार ऑनलाइन प्रयास करने के बजाय नजदीकी अधिकृत ई-मित्र केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन की सुविधा से अपना सत्यपान करवा सकते हैं।

अगर जन आधार में गलत आधार नंबर दर्ज है, तो सामान्य OTP प्रक्रिया से समस्या हल नहीं होगी। सरकारी निर्देशों के अनुसार ऐसी गलती सुधारने के लिए संबंधित Second Level Verifier की सहायता लेनी होगी।

Jan Aadhaar e-KYC Status कैसे चेक करें?

e-KYC पूरी होने के बाद SSO के Family e-KYC सेक्शन में सदस्यों की स्थिति देख सकते हैं। जिनका सत्यापन हो चुका है, वे EKYC Completed में और बाकी सदस्य EKYC Pending में दिखाई देते हैं।

इसके अलावा जन आधार की आधिकारिक वेबसाइट पर Aadhaar Status in Jan Aadhaar सेवा उपलब्ध है। यहाँ रिकॉर्ड देखकर पुष्टि करें कि परिवार के सभी जरूरी सदस्यों की KYC पूरी हुई है।

Jan Aadhaar e-KYC का शुल्क कितना है?

सरकारी FAQ के अनुसार अपनी SSO ID से जन आधार अपडेट करना निःशुल्क है। इसलिए घर बैठे स्वयं प्रक्रिया करने के लिए किसी एजेंट को भुगतान करने की जरूरत नहीं है। ई-मित्र केंद्र से सेवा लेने पर सरकार द्वारा निर्धारित शुल्क लागू हो सकता है। भुगतान से पहले शुल्क की जानकारी लें और रसीद जरूर प्राप्त करें।

Jan Aadhaar E-KYC 2026 Important Links

जन आधार वेबसाइटJan Aadhaar Portal
ऑनलाइन e-KYCRajasthan SSO
सरकारी e-KYC निर्देशOfficial User Manual
e-KYC नियमसरकारी जानकारी
शिकायत और सहायताRajasthan Sampark

Jan Aadhaar e-KYC 2026 Related FAQs

क्या परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC जरूरी है?

मुखिया और पांच वर्ष से अधिक उम्र के सदस्यों की आधार e-KYC जरूरी है, छोटे बच्चों के लिए जन्म प्रमाणपत्र या आधार आधारित सत्यापन का प्रावधान है।

क्या जन आधार e-KYC की कोई अंतिम तारीख है?

12 अक्टूबर 2026 तक सभी परिवारों के लिए एक समान नई अंतिम तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं मिली है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment