Ladki Bahin Yojana New Rules 2026: ₹1,500 की किस्त के लिए पात्रता जांचें, e-KYC और नए सत्यापन नियम समझें

By: Shubham

On: October 13, 2026

Follow Us:

महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए पात्रता और आधार सत्यापन से जुड़ी जानकारी महत्वपूर्ण हो चुकी है। राज्य सरकार ने 2026 में e-KYC के जरिए महिला लाभार्थियों के रिकॉर्ड की जांच फिर से दोबारा करवाई है। इसके बाद कई अपात्र नाम हटाए गए हैं जबकि योग्य महिलाओं को ₹1,500 प्रतिमाह सहायता जारी रखने की बात कही बताई गई है।

यदि आपकी किस्त आना बंद हो चुकी है या e-KYC में गलती हुई थी तो सबसे पहले आवेदन की स्थिति देखनी चाहिए। इस योजना की खास बात यह है कि ₹2,100 की नई किस्त और अक्टूबर में e-KYC की नई अंतिम तारीख जैसे दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। नीचे देखिए इस योजना की मौजूदा पात्रता, सत्यापन और रुकी हुई किस्त की जानकारी पूरी जानकारी।

Ladki Bahin Yojana 2026 में क्या नए बदलाव हुए हैं?

सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की जांच के लिए आधार आधारित e-KYC लागू की थी। कई महिलाओं ने ऑनलाइन फॉर्म में गलत विकल्प चुन लिए थे, जिससे उनकी किस्त प्रभावित हुई। ऐसी त्रुटियां सुधारने के लिए समय-सीमा बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 की गई थी।

जुलाई में राज्यव्यापी जांच के बाद लगभग 1.66 करोड़ पात्र लाभार्थियों का रिकॉर्ड अंतिम रूप देने की जानकारी सामने आई। इसलिए पुराना आवेदन मंजूर होना ही पर्याप्त नहीं है; वर्तमान पात्रता और बैंक भुगतान की स्थिति भी जरूरी है।

योजनामुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण
राज्यमहाराष्ट्र
मासिक सहायता₹1,500
पात्र आयु21–65 वर्ष
पारिवारिक आयअधिकतम ₹2.50 लाख
भुगतानआधार-लिंक DBT बैंक खाता
e-KYCआधार आधारित सत्यापन
हेल्पलाइन181

किन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹1,500?

योजना में महाराष्ट्र की 21 से 65 वर्ष आयु वाली विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता और निराश्रित महिलाएं पात्र हो सकती हैं। परिवार की एक अविवाहित महिला को भी निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ मिल पाएगा।

इसके लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। महिला के नाम सक्रिय, आधार से जुड़ा बैंक खाता भी जरूरी है। अंतिम लाभ सरकारी सत्यापन पर निर्भर करता है।

नए नियमों में कौन-सी महिलाएं अपात्र हो सकती हैं?

राज्य सरकार ने आय, नौकरी और अन्य सरकारी लाभ से संबंधित नई शर्तें तय करी हैं। यदि किसी परिवार की आर्थिक या अन्य स्थिति निर्धारित सीमाओं से बाहर है तो आवेदन अस्वीकार हो सकता है।

पात्रता का आधारसंबंधित शर्त
पारिवारिक आय₹2.50 लाख से अधिक
आयकरपरिवार में आयकरदाता
सरकारी नौकरीनिर्धारित नियमित सरकारी कर्मचारी या पेंशनभोगी
अन्य सरकारी सहायता₹1,500 से अधिक आर्थिक लाभ
चारपहिया वाहनट्रैक्टर को छोड़कर, निर्धारित नियमों के अनुसार

Ladki Bahin Yojana e-KYC Online कैसे करें?

योजना के आधिकारिक पोर्टल पर आधार आधारित सत्यापन की व्यवस्था की गई थी। इसमें लाभार्थी के साथ पति या पिता के आधार प्रमाणीकरण की भी जरूरत पड़ सकती है। यदि पोर्टल पर e-KYC सुविधा सक्रिय दिखाई दे, तो प्रक्रिया नीचे उपलब्ध है।

  1. ladakibahin.maharashtra.gov.in खोलें।
  2. उपलब्ध e-KYC विकल्प चुनें।
  3. अपना आधार नंबर और Captcha भरें।
  4. सहमति देकर OTP सत्यापित करें।
  5. मांगे जाने पर पति या पिता का आधार प्रमाणीकरण करें।
  6. श्रेणी और पात्रता संबंधी घोषणाएं सही भरें।
  7. आवेदन Submit करके पुष्टि देखें।

पति या पिता नहीं हैं तो e-KYC कैसे होगी?

विधवा, तलाकशुदा और उन महिलाओं के लिए सरकार ने विशेष प्रक्रिया निर्धारित की थी, जिनके पिता या पति का निधन हो चुका है। ऐसे मामलों में सामान्य आधार OTP सत्यापन संभव नहीं हो सकता।

दिसंबर 2025 के सरकारी आदेश में मृत्यु प्रमाणपत्र, तलाक प्रमाणपत्र या न्यायालय के आदेश की प्रति आंगनवाड़ी सेविका को देने की व्यवस्था थी। वर्तमान समस्या के समाधान के लिए स्थानीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय से निर्देश लें।

लाडकी बहिन योजना की किस्त रुक गई तो क्या करें?

सबसे पहले योजना के पोर्टल पर अपने आवेदन और e-KYC का उपलब्ध विवरण जांचें। इसके बाद बैंक खाते में आधार सीडिंग तथा भुगतान की स्थिति देखें।

अगर जानकारी सही होने के बावजूद ₹1,500 नहीं मिले हैं तो आवेदन विवरण लेकर स्थानीय महिला एवं बाल विकास कार्यालय में संपर्क करें। हेल्पलाइन 181 पर भी सहायता ली जा सकती है।

Ladki Bahin Yojana Online Links

योजना और आवेदनLadki Bahin Portal
पात्रता व सरकारी जानकारीमहिला एवं बाल विकास विभाग
e-KYC आदेशGovernment Circular PDF
सरकारी निर्णयMaharashtra GR Portal

Ladki Bahin Yojana 2026 FAQs

क्या अब लाडकी बहिन योजना से महिलाओं को ₹2,100 मिलेंगे?

नहीं, अक्टूबर 2026 तक ₹2,100 की किस्त लागू होने का आधिकारिक आदेश नहीं जारी हुआ है। वर्तमान निर्धारित सहायता ₹1,500 प्रति माह तय है।

क्या e-KYC की नई अंतिम तारीख घोषित हुई है?

इस योजना की e kyc की फिलहाल कोई भी नई अंतिम तारीख निर्धारित नहीं हुई है। पिछली सुधार अवधि 30 अप्रैल 2026 तक करी गई थी।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment