Raman Kant Munjal Scholarship 2026: छात्र-छात्रा के लिए ₹5.5 लाख रुपए तक की स्कॉलरशिप, यहाँ से देखें पात्रताएं और आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 12, 2026

Follow Us:

अगर आपने इस साल BBA, B.Com, Economics या Finance से जुड़े किसी डिग्री कोर्स में एडमिशन लिए हुए है तो अपनी कॉलेज फीस के लिए छात्रवृत्ति पाने का अवसर अभी उपलब्ध है। Raman Kant Munjal Foundation ने 2026–27 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। इस Scholarship में चयनित विद्यार्थियों को ₹40,000 से ₹5.50 लाख तक सालाना आर्थिक सहायता मिल सकती है।

हालांकि इतनी बड़ी राशि हर छात्र को नहीं मिलेगी। सहायता कॉलेज की स्वीकृत फीस और चयन संबंधी शर्तों पर निर्भर करेगी। अगर आप आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो सबसे पहले 10वीं-12वीं के अंक, परिवार की आय और अपने वर्तमान कोर्स की पात्रता जरूर एक बार देखे।

Raman Kant Munjal Scholarship Highlight

छात्रवृत्तिRaman Kant Munjal Scholarship
शैक्षणिक सत्र2026–27
संचालकRaman Kant Munjal Foundation
सहयोगHero FinCorp
सहायता₹40,000–₹5,50,000 सालाना
अवधिअधिकतम 3 वर्ष
आवेदन की अंतिम तारीख15 अक्टूबर 2026
आवेदनऑनलाइन

Raman Kant Munjal Scholarship 2026-27 क्या है?

यह Raman Kant Munjal Foundation की छात्रवृत्ति पहल है, जिसे Hero FinCorp का सहयोग ले सकते है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को फाइनेंस, कॉमर्स और मैनेजमेंट की उच्च शिक्षा पूरी करने में मदद करना है।

कार्यक्रम में चयनित छात्रों को निर्धारित शर्तों के अनुसार तीन वर्षों तक सहायता मिल सकती है। आवेदन Buddy4Study पोर्टल से स्वीकार किए जाते हैं।

किन कोर्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए है। छात्र और छात्राएं दोनों आवेदन कर सकते हैं।

BBA, BFIA, B.Com (Honours/Economics), BMS, IPM, BA Economics और BBS जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। अन्य फाइनेंस संबंधी डिग्री के विद्यार्थी भी आवेदन से पहले अपने कोर्स की पात्रता जांच सकते हैं।

स्कॉलरशिप के लिए कितने अंक और कितनी आय जरूरी है?

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। 10वीं और 12वीं, दोनों कक्षाओं में कम से कम 80 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम अंकों की शर्त 70 प्रतिशत है।

माता-पिता की कुल वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। किसान, घरेलू कामगार और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के साथ छोटे शहरों के विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिल सकती है। संबंधित संस्थाओं के कर्मचारियों की संतान पात्र नहीं हैं।

₹5.50 लाख की सहायता किन खर्चों के लिए मिलेगी?

छात्रवृत्ति की रकम कॉलेज की स्वीकार्य फीस के आधार पर निर्धारित की जाती है। इसमें संस्थान और परीक्षा शुल्क, किताबें, स्टेशनरी तथा पढ़ाई से जुड़े दूसरे जरूरी खर्च शामिल हो सकते हैं।

तीन वर्ष तक सहायता जारी रहना शैक्षणिक प्रदर्शन, कार्यक्रम के नियम और उपलब्ध फंड पर निर्भर करेगा। इसलिए अधिकतम ₹5.50 लाख को निश्चित भुगतान नहीं समझना चाहिए।

आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

आवेदन में शैक्षणिक योग्यता के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति भी जांची जाती है। इसलिए सिर्फ मार्कशीट नहीं, बल्कि आय और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज भी तैयार रखें।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • कॉलेज ID/बोनाफाइड/फीस रसीद
  • माता-पिता का PAN और Masked Aadhaar
  • आय प्रमाणपत्र/ITR/सैलरी स्लिप
  • माता-पिता के बैंक स्टेटमेंट
  • विद्यार्थी की बैंक पासबुक
  • फोटो, LinkedIn लिंक और शपथपत्र

Raman Kant Munjal Scholarship Online Apply कैसे करें?

छात्रवृत्ति के लिए आवेदन Buddy4Study पर किया जाता है। पहले अपना कोर्स और पात्रता जांचें, ताकि अधूरी जानकारी के कारण आवेदन में परेशानी न हो। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए यह प्रक्रिया अपनाएं।

  1. Raman Kant Munjal Scholarship Portal खोलें।
  2. Apply Now पर क्लिक करें।
  3. Buddy4Study में लॉगिन या नया रजिस्ट्रेशन करें।
  4. Start Application चुनें।
  5. व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पारिवारिक जानकारी भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. नियम स्वीकार करके Preview देखें।
  8. विवरण सही होने पर Submit करें।

आवेदन के बाद छात्रों का चयन कैसे होगा?

फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता, आर्थिक स्थिति और दस्तावेजों की जांच की जाती है। शॉर्टलिस्ट किए गए विद्यार्थियों को आगे के मूल्यांकन या इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इसलिए केवल आवेदन जमा करने से छात्रवृत्ति तय नहीं होती। चयन संबंधी अपडेट के लिए अपना पंजीकृत ईमेल और Buddy4Study अकाउंट देखते रहें।

Raman Kant Munjal Scholarship Apply Links

Application PlatformBuddy4Study
Scholarship DetailsCheck Now
Email Idscholarships@rkmfoundation.org
Helpline Number011-43092248, Ext. 326

Raman Kant Munjal Scholarship FAQs

क्या सभी स्नातक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, केवल पात्र फाइनेंस और संबंधित स्नातक पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

Raman Kant Munjal Scholarship में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

Raman Kant Munjal Scholarship अपडेटेड कार्यक्रम विवरण के अनुसार अंतिम तारीख 15 अक्टूबर 2026 है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment