PM-USP CSSS Scholarship 2026: कक्षा 12वीं पास छात्रों को कॉलेज की पढ़ाई के लिए ₹20,000 रुपए की छात्रवृति, देखें आवेदन प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 12, 2026

Follow Us:

ऐसे विद्यार्थी जो कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे है तो उनके लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर छात्रवृत्ति रिन्यूअल की प्रक्रिया चल रही है। शिक्षा मंत्रालय की इस योजना में पात्र छात्रों को ₹12,000 से ₹20,000 तक हर साल सहायता दी जाती है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रिन्यूअल आवेदन की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

लेकिन इस बार नए और पुराने आवेदकों के बीच अंतर समझना जरूरी है। फिलहाल NSP पर रिन्यूअल विंडो खुली है जबकि Fresh Application शुरू होने की पुष्टि नहीं हुई है। अगर आपने 12वीं पास करके कॉलेज में प्रवेश लिया है या पहले से स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहे है तो नीचे आपको योग्यता, राशि और आवेदन की सही जानकारी बता गई है।

PM-USP CSSS Scholarship 2026 Highlight

योजनाPM-USP CSSS Scholarship
विभागकेंद्रीय शिक्षा मंत्रालय
सत्र2026–27
सहायता₹12,000–₹20,000 सालाना
रिन्यूअल अंतिम तारीख31 अक्टूबर 2026
Fresh Applicationफिलहाल पुष्टि नहीं
आवेदन पोर्टलscholarships.gov.in

PM-USP CSSS Scholarship 2026 की न्यू अपडेट

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा प्रोत्साहन योजना की Central Sector Scheme of Scholarship के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में सहायता मिलती है। इस योजना का संचालन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग करता है।

NSP पर 2026–27 के रिन्यूअल आवेदन 1 जून से उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर तक फॉर्म जमा करना होगा। कॉलेज सत्यापन 15 नवंबर और अगले स्तर का सत्यापन 30 नवंबर तक निर्धारित है।

कितनी मिलेगी कॉलेज छात्रों को छात्रवृत्ति?

इस योजना में स्कॉलरशिप की राशि पढ़ाई के वर्ष पर निर्भर करती है। सामान्य स्नातक पाठ्यक्रम के शुरुआती तीन वर्षों में ₹12,000 हर साल मिलते है जबकि स्नातकोत्तर स्तर पर सहायता ₹20,000 हर साल है।

इंजीनियरिंग जैसे चार वर्षीय पाठ्यक्रम में पहले तीन वर्षों के लिए ₹12,000 और चौथे वर्ष में ₹20,000 निर्धारित हैं। पात्र पांच वर्षीय प्रोफेशनल कोर्स के चौथे और पांचवें वर्ष में भी ₹20,000 मिलती है।

स्तरराशि
स्नातक प्रथम से तृतीय वर्ष₹12,000
B.Tech/B.E. चौथा वर्ष₹20,000
पात्र प्रोफेशनल कोर्स का चौथा-पांचवां वर्ष₹20,000
स्नातकोत्तर स्तर₹20,000

कौन-कौन विद्यार्थी PM-USP CSSS में आवेदन के लिए पात्र हैं?

नए आवेदन के लिए 12वीं में संबंधित बोर्ड और स्ट्रीम के सफल विद्यार्थियों के 80वें परसेंटाइल से ऊपर अंक होने चाहिए। परिवार की वार्षिक आय ₹4.50 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी मान्यता प्राप्त संस्थान में नियमित डिग्री कोर्स कर रहा हो।

डिस्टेंस एजुकेशन, डिप्लोमा कोर्स और 12वीं के बाद पढ़ाई में गैप लेने वाले विद्यार्थी Fresh Scholarship के पात्र माने जाएंगे। इसके अलावा दूसरी छात्रवृत्ति या फीस प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने वालों पर रोक है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal की क्या शर्तें हैं?

जिन विद्यार्थियों को पहले यह छात्रवृत्ति मिल चुकी है उन्हें अगले शैक्षणिक वर्ष में सहायता जारी रखने के लिए रिन्यूअल आवेदन करना होता है। यह प्रक्रिया अपने आप पूरी नहीं होती।

इसके लिए पिछली वार्षिक परीक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक और 75 प्रतिशत उपस्थिति जरूरी है। कॉलेज में अनुशासन संबंधी गंभीर शिकायत होने पर भी छात्रवृत्ति प्रभावित हो सकती है।

फॉर्म भरने के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?

Fresh Application में 12वीं की मार्कशीट, पारिवारिक आय प्रमाणपत्र और लागू होने पर श्रेणी या दिव्यांगता प्रमाणपत्र मांगा जाता है। वर्तमान कॉलेज की सही जानकारी भी जरूरी है।

रिन्यूअल के दौरान मुख्य रूप से पिछले वर्ष की मार्कशीट चाहिए। बैंक खाता विद्यार्थी के नाम होना चाहिए और छात्रवृत्ति भुगतान के लिए आधार सीडिंग सक्रिय रखना जरूरी है।

PM-USP CSSS Scholarship Online Apply कैसे करें?

राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए One Time Registration या OTR जरूरी है। यह 14 अंकों की पहचान संख्या पूरे शैक्षणिक करियर में उपयोग होती है।

  • scholarships.gov.in खोलें।
  • Apply For Scholarship में लॉगिन करें।
  • अपना OTR नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • Academic Year 2026–27 चुनें।
  • उपलब्ध PM-USP CSSS Renewal आवेदन खोलें।
  • शैक्षणिक जानकारी भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • विवरण जांचें और Final Submit करें।
  • आवेदन की पुष्टि सुरक्षित रखें।

नए उम्मीदवार Fresh Application का विकल्प सक्रिय होने पर ही आवेदन कर पा सकेंगे।

Scholarship Status और Payment कैसे देखें?

फॉर्म जमा करने के बाद कॉलेज और संबंधित विभाग आवेदन की जांच करते हैं। इसलिए आवेदन सबमिट होने का मतलब तुरंत छात्रवृत्ति स्वीकृत होना नहीं है। NSP लॉगिन से आवेदन की स्थिति देख पा सकेंगे। भुगतान जारी होने पर PFMS के माध्यम से संबंधित ट्रांजैक्शन देखें। बैंक में पैसा पहुंचने की पुष्टि बैंक स्टेटमेंट से करें।

PM-USP CSSS Scholarship Apply Online Links

आवेदन और रिन्यूअलNSP Student Portal
योजना की वर्तमान तारीखेंScheme List
पात्रता और लाभMyScheme
भुगतान की स्थितिPFMS

PM-USP CSSS Scholarship: जरूरी सवाल

क्या 12वीं में 80% अंक होने पर PM-USP CSSS स्कॉलरशिप मिलेगी?

जरूरी नहीं है पात्रता संबंधित बोर्ड और स्ट्रीम के 80वें परसेंटाइल से ऊपर होने पर निर्भर करती है।

क्या PM-USP CSSS स्कॉलरशिप के लिये नए आवेदन शुरू हो गए हैं?

12 अक्टूबर 2026 तक आधिकारिक NSP सूची में रिन्यूअल आवेदन चालू है। Fresh Application की अलग तारीख की पुष्टि नहीं है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment