MP District Collector Office DEO Recruitment 2026: एमपी कलेक्टर कार्यालय DEO भर्ती, कक्षा 12वीं पास करें आवेदन

By: Shubham

On: September 4, 2026

Follow Us:

MP District Collector Office DEO Recruitment 2026

कलेक्टर कार्यालय, जिला दमोह, मध्य प्रदेश द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह कलेक्टर कार्यालय भर्ती बिना लिखित परीक्षा के हो रही है। इसमें केवल उम्मीदवार आवेदन कर एक वर्ष की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

इस भर्ती में आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 शुरू कर दी गई है। कलेक्टर कार्यालय, दमोह भर्ती में कक्षा 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती संविदा आधार पर है इससे मेरिट सूची तैयार कर उम्मीदवार का चयन होगा। कलेक्टर कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती से जुड़ी शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन दिनांक, चयन प्रक्रिया और सैलरी की जानकारी नीचे दी है।

MP Collector Office DEO Recruitment 2026 – Overview

MP Collector Office DEO Recruitment 2026 – Details

कलेक्टर कार्यालय, जिला दमोह में डाटा एंट्री ऑपरेटर के 01 पद पर उम्मीदवार का चयन करने के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती केवल अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मध्य प्रदेश एमपी ऑनलाइन भर्ती पोर्टल पर जाना होगा।

इसके बाद आवेदन शॉर्ट लिस्ट कर एक पद पर उम्मीदवार को चयनित किया जाएगा। कलेक्टर कार्यालय, दमोह डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर चयनित हुए उम्मीदवार को 19,500 प्रति माह वेतन मिलेगा।

MP District Collector Office DEO Vacancy – Qualification

जिला कलेक्टर कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता की जानकारी नीचे दी है।

  • उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग आनी चाहिए
  • आवेदक कक्षा 12वीं पास होना चाहिए
  • आवेदक CPCT परीक्षा पास और वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए

MP Collector Office Vacancy – Application Dates

दमोह कलेक्टर कार्यालय द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है इसके अनुसार यह भर्ती के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित कर दी है। योग्य उम्मीदवार 03 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 तक आवेदन जमा कर सकते है और आवेदन से जुड़ी जरूरी तिथियां की जानकारी नीचे दी है।

MP Collector Office DEO Vacancy – Age Limit

एमपी कलेक्टर कार्यालय भर्ती 2026 में आवेदन के लिए आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। जिले के संविदा कार्यरत कर्मचारियों को अधिकतम 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

MP Collector Office DEO Recruitment – Selection Process

कलेक्टर कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के आधार पर होगा इसमें केवल शैक्षणिक दस्तावेजों में प्राप्त अंकों के अनुसार मेरिट सूची तैयार की जावेगी। मेरिट सूची में जो उम्मीदवार प्रथम स्थान प्राप्त करता है उसके लिए दस्तावेज सत्यापन और CPCT स्कोर के बाद डाटा एंट्री ऑपरेटर पद पर 01 वर्ष की संविदा भर्ती के लिए नियुक्त किया जाएगा।

  • Online Application
  • Shortlisting
  • Merit List
  • Document Verification

MP District Collector Office DEO Recruitment – Salary

कलेक्टर कार्यालय, दमोह में उम्मीदवार डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर चयनित होता है उसको 19,500 प्रति माह वेतन दिया जाएगा। यह वेतन पे मैट्रिक्स लेवल-04 के आधार पर निर्धारित किया है। इससे संविदा पद पर नियुक्त हुए उम्मीदवार के लिए जॉइनिंग की तारीख से अगले एक वर्ष के लिए नौकरी करने का अवसर प्राप्त है।

How to Apply for MP Collector Office DEO Bharti 2026

कलेक्टर कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

  1. सबसे पहले iforms.mponline.gov.in की वेबसाइट पर पहुंचे
  2. अब होम पेज पर सबसे पहले दिए लिंक पर क्लिक करें
  3. आपके सामने अब नया पेज खुलेगा
  4. दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक बटन पर क्लिक करें
  5. अब दूसरे नंबर पर दिए आवेदन लिंक पर क्लिक करे
  6. यदि नए आवेदक है तो पहले अकाउंट बनाकर तैयार करें
  7. इसके बाद यूज़रनेम और पासवर्ड से लॉग-इन करें
  8. अब एप्लीकेशन फॉर्म में सही-सही जानकारी भरें
  9. अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
  10. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  11. नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रख लें।

MP Collector Office DEO Bharti 2026 Important Links

एमपी कलेक्टर कार्यालय भर्ती में आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

कलेक्टर कार्यालय दमोह द्वारा जारी DEO भर्ती में अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 निर्धारित है।

कलेक्टर कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में आवेदन कैसे करें?

एमपी डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में iforms.mponline.gov.in वेबसाईट पर जाकर आवेदन कर सकते है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment