Ration Card E-KYC Online 2026: घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, देखें आखिरी तारीख और ऑनलाइन प्रक्रिया

By: Shubham

On: October 1, 2026

Follow Us:

Ration Card E-KYC Online 2026

भारत सरकार अंतर्गत खाद एवं सार्वजनिक वितरण विभाग और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशन कार्ड धारकों की ई केवाईसी होना जरूरी है। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार 30 जुलाई 2026 तक देश में कुल राशन कार्ड लाभार्थियों की ई केवाईसी लगभग 90.64 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

ऐसे में जो राशन कार्ड धारक अपनी ई केवाईसी नहीं करवा पाए हैं वह समय रहते पहले ई केवाईसी करवा लें अन्यथा आपका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जा सकता है। यह बदला उन लाभार्थियों के लिए खास तौर पर ध्यान देने योग्य है जिनका राशन कार्ड लंबे समय से इस्तेमाल नहीं हुआ है या जिनकी रिकॉर्ड में राशन कार्ड सत्यापन से जुड़ी समस्याएं आ रही हैं। राशन कार्ड ई केवाईसी से संबंधित सभी जानकारी नीचे उपलब्ध करवाई है जिसे राशन कार्ड धारक ध्यान पूर्वक पड़े और इसके बाद ई केवाईसी अवश्य करें।

Ration Card E-KYC Online 2026 Overview

Scheme NameRation Card E-KYC Online
Department NameDept. of Food & Public Distribution
Primary IdentificationAadhar Card
E-Kyc PurposeTo Update Members Data
E-Kyc StatusCheck Here
Beneficiaries Ration Card Holders
Online ModeApplication/Website
Help Line Number1967
Official Portalnfsa.gov.in

Ration Card E-Kyc Online 2026

भारत सरकार एवं खाद्य वितरण विभाग द्वारा आधार कार्ड सत्यापन का उद्देश्य लाभार्थियों की पहचान को राशन कार्ड से प्रमाणित कर उन्हें लगातार लाभ देना है। खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के अनुसार Aadhar Seeding के जरिए अपात्र रिकॉर्ड की पहचान करने और पात्र परिवारों के लिए सही तरीके से और लगातार राशन मिलता रहे।

राशन कार्ड ई-केवाईसी का मुख्य उद्देश्य

भारत सरकार पहले ही देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ई-केवाईसी प्रक्रिया लागू करने के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर चुकी है। जो लाभार्थी इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपना ई केवाईसी पूर्ण करते हैं उन्हें one Nation Van ration card योजना के तहत सत्यापन के पश्चात लगातार आने वाली वर्षों में राशन की सुविधा मिलती रहेगी।

राशन कार्ड ई-केवाईसी के लिए जरूरी दस्तावेज

सभी राशन कार्ड धारकों को अपनी ई-केवाईसी सफलतापूर्वक करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी।

  1. परिवार का राशन कार्ड
  2. सदस्य का आधार कार्ड
  3. आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  4. मोबाइल और एप्लीकेशन आदि

Ration Card E-KYC Online 2026 Kaise Kare?

ऐसे राशन कार्ड धारक जो घर बैठे ई-केवाईसी की पूरी प्रक्रिया करना चाहते हैं वह ऑनलाइन किसी भी माध्यम से अपनी ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

सबसे पहले राशन कार्ड धारक अपनी उचित मूल्य राशन दुकान के जरिए ई केवाईसी करवा सकते हैं अन्यथा इसके बाद ऑनलाइन Mera Ration App और Aadhar Face RD के जरिए अपना ई केवाईसी करवा सकते हैं।

  1. सबसे पहले दोनों Aadhar Face RD & Mera Ration डाउनलोड करें
  2. इसके बाद मेरा राशन ऐप खोलें
  3. संबंधित राज्य चुनें और मोबाइल नंबर दर्ज करें
  4. इसके बाद ओटीपी दर्ज कर लॉग-इन करें
  5. अब ऐप खोले और ई-केवाईसी पर क्लिक करें
  6. इसके बाद सदस्य का आधार कार्ड दर्ज करें
  7. दिए गए Face Scan पर क्लिक करें
  8. आप सदस्य को बुलाएं और बैठ कर फोटो लें
  9. वेरिफिकेशन करते समय एक स्थान पर बैठे और आंखें झपकाते रहें
  10. इसके बाद आपकी ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

Ration Card E-Kyc Status Check Kaise Kare?

राशन कार्ड ई-केवाईसी स्टेटस चेक करने के लिए राशन कार्ड धारक के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में ऑफिशियल ऐप डाउनलोड करना होगा।

  1. सबसे पहले Mera Ration एप्लीकेशन खोलें
  2. इसके बाद आधिकारिक पोर्टल पर पहुंचे
  3. अब Member Details पर क्लिक करें
  4. इसके बाद राशन कार्ड संख्या दर्ज करें
  5. अब सामने स्क्रीन पर राशन कार्ड से संबंधित सभी सदस्यों की सूची खुलेगी
  6. आपके सामने सभी सदस्य की ई केवाईसी स्टेटस देखने को मिलेगा।

Ration Card E-Kyc Official Links

Official Department Web.nfsa.gov.in
MP Official Websiteepos.mp.gov.in
Official ApplicationMera Ration App
E-Kyc ApplicationAadhar Face RD App

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment