SML Mahindra Scholarship Program Online Apply 2026: छात्राओं के लिए 30,000 सहायता, देखें आवेदन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेज

By: Shubham

On: September 26, 2026

Follow Us:

SML Mahindra Scholarship Program Online Apply 2026

SML Mahindra Scholarship 2026 27 के लिए योग्य छात्रों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसी छात्राएं जो इस छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित होना चाहती हैं उनके माता-पिता माल ढुलाई, भारी या हल्के कमर्शियल रोड ट्रांसपोर्ट वहां अथवा इससे संबंधित यात्री परिवहन वाहन के चालक हैं तो ऐसी अभिभावक के बच्चों को लाभ दिया जाएगा।

इस छात्रवृत्ति में कक्षा 11वीं और 12वीं की छात्राओं के साथ STEM और Core Engineering स्नातक डिग्री कर रही छात्राएं भी आवेदन कर पाएंगे। इस छात्रवृत्ति अंतर्गत छात्रों को ₹10,000 से ₹30,000 की छात्रवृत्ति की सहायता मिलेगी। महिंद्रा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 26 अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित संपूर्ण जानकारी नीचे उपलब्ध है।

SML Mahindra Scholarship Online Apply Overview

Name of ScholarshipSML Mahindra Scholarship 2026-27
ProviderSML Mahindra Group
BeneficiariesFemale
Key CategoriesSML Unnati & Saarthi
Scholarship for Classes 11-12₹10,000/-
Scholarship for UG/PG/Diploma₹30,000/-
Family IncomeLess than 6 Lakh
Mode of ApplicationOnline
Application PlatformBuddy4Study
Academic Session2026-27
Selection ProcessMerit Based
Last Date21 October 2026

SML Mahindra Scholarship 2026 क्या है?

SML Mahindra Scholarship 2026 में दो विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति योजनाएं तय की हैं। छात्रों के लिए यह योजना सारथी और उन्नति नाम से शुरू की गई है। इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने के लिए छात्राएं अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती हैं।

यह छात्रवृत्ति मुख्य रूप से महिंद्रा ग्रुप लिमिटेड द्वारा जारी की गई है जिसका प्रमुख उद्देश्य हमारे भारत देश की बेटियों को आर्थिक सहायता प्राप्त करवाना है ताकि भविष्य में छात्राएं बड़े पद पर पहुंचे और देश के लिए कई विशेष कार्य करें।

महिंद्रा सारथी स्कॉलरशिप 2026 के लिए पात्रताएं

  1. आवेदक महिला या छात्राएं होनी चाहिए
  2. छात्राएं कक्षा 11वीं या 12वीं में अध्यनरत होनी चाहिए
  3. छात्राओं के माता-पिता रोड ट्रांसपोर्ट, वाहन चालक या परिवहन वाहन चालक होनी चाहिए
  4. छात्राओं के पिछले शैक्षणिक वर्ष में अच्छे अंक से पास की होना चाहिए
  5. छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 6 लाख रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए
  6. छात्राओं के लिए पिछले शैक्षणिक सत्र में न्यूनतम 60% या इससे अधिक अंक होने चाहिए।

महिंद्र उन्नति स्कॉलरशिप 2026 में आवेदन की पात्रताएं

  1. छात्रा मान्यता प्राप्त संस्थान के STEM और इंजीनियरिंग डिग्री डिप्लोमा या पॉलिटेक्निक कोर्स में अध्यनरत होनी चाहिए
  2. छात्राओं के अभिभावक माल ढुलाई, परिवहन विभाग अंतर्गत चालक या ट्रांसपोर्ट विभाग में चालक होनी चाहिए
  3. छात्राओं का पिछले सत्र में पास होना जरूरी है
  4. छात्रों के पिछले सत्र में न्यूनतम 60% अंक प्राप्त होने चाहिए
  5. परिवार के सभी सदस्यों की कुल आय 6 लाख से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
  6. महिंद्रा ग्रुप के कर्मचारी के बच्चे आवेदन करने हेतु मान्य नहीं है।

महिंद्रा स्कॉलरशिप योजना से कितनी छात्रवृति मिलेगी?

SML महिंद्रा ग्रुप द्वारा चलाई जा रही इस स्कॉलरशिप योजना अंतर्गत चयनित छात्राओं को नीचे दी गई जानकारी के अनुसार स्कॉलरशिप की सहायता राशि मिलेगी।

  1. महिंद्रा सारथी स्कॉलरशिप 2026: इस स्कॉलरशिप में चयनित छात्रों के लिए ₹10000 की छात्रवृत्ति मिलेगी
  2. महिंद्र उन्नति स्कॉलरशिप 2026: इस छात्रवृत्ति में चयनित होने वाली छात्राओं के लिए ₹30,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

महिंद्रा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज

महिंद्रा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 27 के अंतर्गत स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए आवेदक छात्राओं को आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  1. छात्रा पासपोर्ट साइज फोटो
  2. छात्रा का आधार कार्ड
  3. छात्रा का एडमिशन संबंधित कोई भी दस्तावेज
  4. माता-पिता के वाहन चालक होने का प्रमाण पत्र
  5. पिछले वर्ष या सत्र की मार्कशीट
  6. संबंधित संस्था का रसीद शुल्क
  7. वाहन चालक माता-पिता का ड्राइविंग लाइसेंस
  8. NSQF द्वारा जारी प्रमाण पत्र (यदि हो)
  9. छात्रा का बैंक पासबुक
  10. छात्रा के परिवार का आय प्रमाण पत्र
  11. और अन्य सामान्य दस्तावेज

महिंद्रा स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 में कौन छात्राओं को मिलेगी प्राथमिकता?

मुख्य रूप से नीचे दी गई तालिका में शामिल राज्य और श्रेणी की छात्राओं को इस छात्रवृत्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

  1. Delhi NCR Region
  2. Punjab
  3. Haryana
  4. Chandigarh
  5. Uttar Pradesh
  6. Uttarakhand
  7. Himachal Pradesh
  8. Physically Handicap
  9. Transgender
  10. और अनाथ छात्रा

महिंद्रा स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए चयन प्रक्रिया

SML महिंद्रा स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं का चयन उनकी शैक्षिक की योग्यता और मेरिट आधारित चयन प्रक्रिया के आधार पर स्कॉलरशिप की राशि दी जाएगी। जो छात्राएं संस्था द्वारा निर्धारित की गई पात्रताओं को पूरा करती हैं उन्हें छात्रवृत्ति के लिए चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया के अंतर्गत पिछले वर्ष में प्राप्त अंक, वार्षिक आय और सामान्य पात्रताओं को आधार मानकर चयन किया जाएगा।

SML Mahindra Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

SML महिंद्रा स्कॉलरशिप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया Buddy4Study पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

  1. सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल पेज पर जाएं
  2. इसके बाद Saarthi या Unnati छात्रवृत्ति सर्च करें
  3. इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार छात्रवृत्ति का चयन करें
  4. अब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें
  5. इसके बाद Apply Now बटन पर क्लिक करें
  6. अब छात्रा अपना आवेदन फॉर्म भरे
  7. जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करें
  8. इसके बाद बैंक खाते की जानकारी दर्ज करें
  9. और नीचे दिए सबमिट बटन पर क्लिक करें
  10. अब एक बार आवेदन फार्म को ध्यान पूर्वक देखें
  11. इसके बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।

SML Mahindra Scholarship Program Online Links

Online ApplyClick Here
Official Sourcebuddy4study.com

SML Mahindra Scholarship Program 2026-27 FAQs

SML Mahindra Scholarship में आवेदन करने की अंतिम दिनांक क्या है?

SML Mahindra Scholarship Program 2026 की अंतिम दिनांक 21 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

mpnewjobs.in Author

I'm Shubham Rajak, founder of mpnewjobs.in. I've been writing on Government Jobs, Exams, Results, and Education for the past 4 years, with every update verified against official sources before publishing. I'm also an Instagram influencer with a community of 60,000+ followers.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment